अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विधायक राजेंद्र मीणाने श्याम सखा सेवा समिति के तत्वाधान में मोक्ष धाम में वृक्षारोपण कर अधिक से अधिक पेड़ लगाने का किया आवाहन

Jun 21, 2025 - 13:48
 0
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विधायक राजेंद्र मीणाने श्याम सखा सेवा समिति के तत्वाधान में मोक्ष धाम में वृक्षारोपण कर अधिक से अधिक पेड़ लगाने का किया आवाहन

महुवा ,दौसा (अवधेश अवस्थी)

महुवा उपखंड मुख्यालय स्थित छोटा का तिवारा मोक्ष धाम में विधायक राजेंद्र मीणा ने श्री श्याम सखा सेवा समिति महुवा के तत्वाधान में बड का पेड़ सहित वृक्षारोपण कर मोक्ष धाम को सुविधायुक्त बनाने का चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया । 

विधायक राजेंद्र मीणा ने कहा कि वृक्ष लगाना हमारे साथ हमारे आने वाली पीढ़ी केजीवन के लिए महत्वपूर्ण कार्य है प्रत्येक व्यक्ति को अपना दायित्व समझते हुए कम से कम 11 पौधे लगाकर राजस्थान सरकार द्वारा चलाए जा रहे वृक्षारोपण कार्यक्रम सफल बनाना है उन्होंने कहा कि वर्तमान में हमारे क्षेत्र में बरसात हो रही है तो हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाकर वृक्षारोपण कर पुण्य का कार्य करना चाहिए । 

 विधायक राजेंद्र मीणा ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य की आम जनता की मांग पर दोनों श्मशान घाटो में सड़कों के साथ सौंदर्य करण  का किया जा रहा है शनिवार को छोटाका तिवारा मोक्ष धाम में श्यामशखा सेवा समिति के तत्वाधान में वृक्षारोपण का कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिला 
इस मौक़े पर आने वाले समय में क्षेत्र के सभी श्मशान घाटो को सुंदर बनाने का संकल्प लिया । 


इस अवसर पर श्याम सखा सेवा समिति के अध्यक्ष नेमीचंद खेड़ली वाले, लक्ष्मण गिरदावल, विनीत बंसल, पार्षद माधव खंडेलवाल, गोपुत्र अवधेश अवस्थी, महेश माठा, मनोज खंडेलवाल, विनोद जादौन, मनोज कटारिया, चंदू बंसल,नवीन बंसल आशीष बंसल नीरज बंसल, मनोज गुर्जर, बृज बिहारी गोयल, कृपांशु अजमेरा, सतीश कोषाध्यक्ष, रिंकू, सुशील जैन, बृज बिहारी, संतोषशर्मा, सीताराम, मुकेश, सहित अनेक समाजसेवी कार्यकर्ताओं सहित श्री श्याम सखा सेवा समिति के सदस्य पदाधिकारी मौजूद रहे । 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................