महुआ के प्रधान जी के कटले स्थित रेडीमेड कपड़ों की दुकान में लगी आग लाखों रुपए का हुआ नुकसान
महुवा ,दौसा (अवधेश अवस्थी)
महुवा उपखंड मुख्यालय स्थित मुख्य बाजार के प्रधान जी का कटला महुवा में स्थित नितिन खंडेलवाल के कपड़े की दुकान में शुक्रवार को अचानक आग लग जाने के कारण लाखों रुपए का नुकसान होने की जानकारी मिली ! मौके पर फायर ब्रिटेन की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर कर्मचारियों की मदद से लगातार पानी की बौछार करआगको काबू में पाया इस दौरान लाखों रुपए का कपड़ों का नुकसान हो गया ।
इसे लेकर विधायक राजेंद्र मीणा ने लगातार फोन के माध्यम से नगरपालिका प्रशासन को सूचित कर आवश्यक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए । आग पर क़ाबू पा लिया गया है , साथ ही विधायक राजेंद्र मीणा नेदूकान मालिक नितिन खंडेलवालसे फोन पर बातचीत कर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया ।
शनिवार को विधायक राजेंद्र मीणा ने प्रशासन के साथमहुवा कस्बे के प्रधान जी का कटला महुवा में नितिन खंडेलवाल के कपड़े की दुकान में अचानक आग लग जाने के कारण लाखों रुपए का नुकसान होने की जानकारी लेकर मौके पर पहुंचकर दुकान का जायजा लेकर उपखंड अधिकारी, नगरपालिका प्रशासन को सूचित कर प्रशासन को आवश्यक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए ।


