अभद्र व्यवहार जाति सूचक अप शब्द की रिपोर्ट मालाखेड़ा में दर्ज नहीं होने पर पुलिस अधीक्षक से मिले लोग

सोमवार तक रिपोर्ट तर्ज नहीं हुई तो बुधवार से मालाखेड़ा में देंगे धरना।

Aug 1, 2025 - 14:06
 0
अभद्र व्यवहार जाति सूचक अप शब्द की रिपोर्ट मालाखेड़ा में दर्ज नहीं होने पर पुलिस अधीक्षक से मिले लोग

अलवर (अनिल गुप्ता) थाना क्षेत्र के तहसील के चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मचारी के साथ अभद्र व्यवहार जाति सूचक अपसब्दों का उपयोग राज कार्य के दौरान करने की रिपोर्ट मालाखेड़ा थाना अधिकारी के द्वारा दर्ज नहीं करने पर पीड़ित के साथ करीब एक दर्जन लोग पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देने शुक्रवार को अलवर पहुंचे। जहां उन्होंने चेतावनी दी है कि सोमवार तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई तो मालाखेड़ा थाना अधिकारी के खिलाफ धरना दिया जाएगा। 
ज्ञापन के दौरान पीड़ित महिला ने बताया कि 31 जुलाई को 11:00 बजे तहसीलदार के कहने से वह भू अभिलेख निरीक्षक कक्ष में गई थी। जहां पटवारी अनिल चौधरी, संतोष गुर्जर ,गिरदावर निहाल सिंह, नंदकिशोर बैठे हुए थे। जो उन्होंने कहा तहसीलदार की चमची आ गई है और जाति सूचक शब्दों का उपयोग किया तथा गिरदावर पटवारी ने उसके साथ धक्का मुक्की करते हुए कमरे से बाहर भगा दिया। जहां तहसीलदार को बताया गया और वह मौके पर गई तो उनके साथ भी अभद्रता करने लगे। जहां वीडियो बनाते समय वह सब दूर हट गए। फिर  मालाखेड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज करने गई । जहां थाना अधिकारी ने मेरी रिपोर्ट नहीं ली और वहां से प्रताड़ित करके भगा दिया।

इसके बाद में 4:00 बजे पटवारी सुमन ,मीना देवी, अनीता के साथ वहां पर गई, तो थाना अधिकारी ने पटवारी अनिल चौधरी, संतोष गुर्जर ,नारायण पटवारी, पवन शर्मा सहित अन्य को खुद के कार्यालय में बुला लिया और मुझे भी बुलाया जहां धमकाया गया और कहा इन दबंगों के खिलाफ रिपोर्ट मत कर वापस ले ले। नहीं तो तेरी जिंदगी खराब कर दूंगा। जहां मुझे न्याय मिले इसलिए पुलिस अधीक्षक के पास ज्ञापन देने आई हूं । मेरे साथ में सरपंच जगदीश मीणा, जगदीश भलाई ,सुरेश चंद मीणा, भारत चौधरी, कजोडी गुर्जर ,हजारीलाल मीना ,नेकीराम जाट मौजूद रहे 
उन सभी ने भी अपने विचार रखे । और उन्होंने कहा कर्मचारी और धरना देने वाले लोग जाति सूचक शब्दों का उपयोग कर रहे हैं । इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । उधर भारत चौधरी ने बताया सोमवार तक पीड़िता की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई तो बुधवार से थाना अधिकारी के खिलाफ मालाखेड़ा में धरना दिया जाएगा।
अलवर पुलिस अधीक्षक  सुधीर कुमार ने इस बाबत प्रतिनिधिमंडल को बताया कि पुलिस के मैनुअल के अनुसार प्राथमिक स्तर की जांच कर की जाएगी तथा उसके बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी इसके बाद ही एडवोकेट भारत सिंह ने बताया कि सोमवार तक रिपोर्ट दर्ज नही करने पर मालाखेड़ा थाना अधिकारी के खिलाफ धरना दिया जाएगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................