अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस के अवसर पर विधिक शिविर आयोजित

Jun 26, 2025 - 14:58
 0
अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस के अवसर पर विधिक शिविर आयोजित

मकराना (मोहम्मद शहजाद)। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मेड़ता व अध्यक्ष ताल्लुका विधिक सेवा समिति के निर्देशानुसार आज गुरुवार को राजकीय उप जिला चिकित्सालय मकराना में अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस के अवसर पर विधिक सेवा समिति के पेनल अधिवक्ता तलत हुसैन हनीफी व गिरधारीलाल जोशी ने विधिक शिविर आयोजित किया। इस दौरान अधिवक्ता हनीफी व जोशी ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध केवल एक तारीख नहीं, बल्कि एक वैश्विक आंदोलन है। यह हमें याद दिलाता है कि नशे की समस्या से मिलकर, जागरूकता, सहयोग और सही कदमों से लड़ा जा सकता है। सही जानकारी, समय पर मदद और समाज का सहयोग यही नशामुक्त भविष्य की कुंजी है। नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ यह अंतर्राष्ट्रीय दिवस हर साल 26 जून को मनाया जाता है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................