गाय को बचाने के प्रयास में युवक की करंट लगने से मौत 50 लाख के मुआवजे की मांग प्रदर्शन

Jul 4, 2025 - 10:16
 0
गाय को बचाने के प्रयास में युवक की करंट लगने से मौत 50 लाख के मुआवजे की मांग प्रदर्शन

गुरला( बद्रीलाल माली) भीलवाड़ा तेली खेड़ा में गाय को बचाने के प्रयास में एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई विद्युत विभाग की लापरवाही से हुई मौत को लेकर माली समाज ने मुआवजा के रूप में 50 लाख रुपए सरकारी नौकरी और दोषी विद्युत कर्मियों को बर्खास्त करने की मांग रखी है।
बताया गया है कि तेली खेड़ा निवासी बाबूलाल माली कल रात शहर से काम खत्म कर घर पहुंचा तो वहां एक गाय को तड़पते हुए देखा उसे नहीं पता था की करंट से गाय तड़प रही है उसने गाय को बचाने का प्रयास किया तो वह भी चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................