भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल हुई राज ऋषिअभय समाज द्वारा राम दरबार की झांकी
खैरथल (हीरालाल भूरानी)
आज बड़े ही हर्षोल्लाह एवं उत्साह पूर्वक महल चौक स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर से दूल्हा बने जगन्नाथ जी जानकी जी को ब्याहने के लिए रूपवास के लिए अपार श्रद्धालुओं सहित बैंड बाजे के साथ रवाना हुए ।
राज ऋषि अभय समाज के प्रचार मंत्री अमृत खत्री ने बताया कि इसी क्रम में राज ऋषि अभय समाज द्वारा विशेष राम दरबार की झांकी बड़ी ही साज सजा के साथ इस रथ यात्रा में सम्मिलित होकर रथ यात्रा की शोभा बढ़ा रही थी । राम दरबार की झांकी के आगे आगे संस्था के पदाधिकारी कलाकार सदस्य बाल कलाकार एवं स्वयंसेवक चल रहे थे ।
इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष पंडित धर्मवीर शर्मा उपाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता महामंत्री राजेंद्र प्रसाद शर्मा उप मंत्री मुकेश सैनी तथा महा निर्देशक मनोज कुमार गोयल एवं उपनिदेशक परशुराम कौशिक सहित संस्था के सभी पदाधिकारी इसमें मौजूद रहे।
रथ यात्रा में सम्मिलित होने की संपूर्ण व्यवस्था श्री ओम प्रकाश गुप्ता एवं पंडित राजेंद्र आचार्य द्वारा उनके सहयोगियों द्वारा की गई ।


