राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद जयपुर की उपायुक्त एवं जिला प्रभारी दो दिवसीय दौरे पर भरतपुर पहुंची
भरतपुर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय) राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद जयपुर की उपायुक्त एवं जिला प्रभारी सविता शर्मा दो दिवसीय दौरे पर भरतपुर पहुंची। उन्होंने भुसावर उपखंड के गांव छौंकरवाड़ा स्थित महात्मा गांधी स्कूल का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने छात्रों से स्कूल की गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। शिक्षकों को नामांकन बढ़ाने के निर्देश दिए। प्रधानाचार्य रवि कुमार ने बताया कि उपायुक्त का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया। निरीक्षण के दौरान सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली गई। उन्होंने इन योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए स्कूल परिसर में पौधरोपण भी किया। उपायुक्त ने पुस्तकालय की पुस्तकों के वितरण रजिस्टर का निरीक्षण किया। समसा राशि का पूर्ण उपयोग करने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से अशोक कुमार गुप्ता भी मौजूद रहे।