महावीर इंटरनेशनल गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन में बोरावड़ की वीराओं ने लिया भाग
मकराना (मोहम्मद शहजाद)। महावीर इंटरनेशनल के स्वर्ण जयंती समारोह का जयपुर में आयोजन एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायक अनुभव साबित हुआ। इस भव्य दो दिवसीय कार्यक्रम में महावीर इंटरनेशनल विजयश्री वीरा केंद्र, बोरावड़ की अध्यक्ष मंजूलता भण्डारी सहित उपाध्यक्ष रूप कंवर, सह सचिव लक्ष्मी सोनी, संगठन मंत्री रंजना सोनी तथा विमला जैन आदि वीराओं ने सक्रिय रूप से भागीदारी निभाई और संस्था के 50 वर्षों की सेवा-गाथा में अपने योगदान की सशक्त उपस्थिति दर्ज करवाई। विजयश्री वीरा केन्द्र बोरावड़ की अध्यक्ष मंजूलता भण्डारी ने बताया कि स्वर्णिम सेवा की झलक थीम पर आधारित यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि पहले से कभी नहीं भावना का जीवंत उदाहरण बना। सह मंत्री लक्ष्मी सोनी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान आयोजित पैदल दौड़, विचार-विमर्श सत्र, सम्मान समारोह और सांस्कृतिक संध्या जैसी विविध गतिविधियों ने संस्था की सेवा, समर्पण और संगठनात्मक ऊर्जा को साकार किया। इस आयोजन में 60 से अधिक समर्पित टीमों और 1300 से अधिक प्रतिभागियों ने जिस अनुशासन, रचनात्मकता और समर्पण का परिचय दिया, वह निश्चित ही प्रेरणास्पद और अविस्मरणीय रहा। विजयश्री वीरा केंद्र बोरावड़ की वीराओं ने पूरे उत्साह और संगठनात्मक भावना के साथ हर गतिविधि में भाग लिया, जिससे क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व को मजबूती मिली और स्थानीय सेवा भावना का व्यापक परिचय हुआ।

