आदिवासी मीणा सेवा संस्थान की बैठक आयोजित: हरियालो राजस्थान के तहत मीणा छात्रावास में पौधे लगाने का लिया निर्णय
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) निकटवर्ती टोड़ी ग्राम पंचायत में स्थित श्री बन्ना राम मीणा स्मृति आदिवासी मीणा सेवा संस्थान में मंगलवार को छात्रावास अध्यक्ष रामचंद्र मीणा शीतल की अध्यक्षता में मीटिंग आयोजित हुई। जिसमें हरियालो राजस्थान की तर्ज पर हरियालो छात्रावास में पौधे लगाने का प्रस्ताव लिया गया तथा आगामी रविवार को मीणा छात्रावास टोडी में 51 पेड़ पौधे लगाए जाएंगे और छात्रावास के विकास को लेकर चर्चा की गई।छात्रावास में विद्यार्थियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अलग से कमरों के निर्माण से संबंधित प्रस्ताव भी लिया गया । इस अवसर पर मीणा समाज के तहसील अध्यक्ष होशियार सिंह, भंवरलाल भोड़की, रोहतास भोड़की ,कोषाध्यक्ष प्रभाती लाल उदयपुरवाटी, शिक्षाविद रतन मीणा जोधपुरा, जगदीश मीना टोडी, भामाशाह राजेश मीणा सहित आदि लोग मौजूद थे।