सफाई के अभाव में गुणावती में फैला गन्दा पानी
मकराना (मोहम्मद शहजाद)। शहर के गुणावती क्षेत्र में पुराने स्कूल के पास नाली चौक हो जाने से गंदा पानी रास्ते पर फैला रहता है। सडक पर फैले गंदे पानी से होकर स्कूली बच्चों, महिलाओं व राहगीरों को गुजरना पड़ता है। गुणावती क्षेत्र में नगर परिषद की और से छह सफाई कर्मचारी लगे हुए हैं पर प्रभावी निरीक्षण व्यवस्था के अभाव में आम जन को मुश्किलों से दो चार होना पड़ रहा है। वहीं शनिवार को रक्षाबंधन का त्योहार पर बहन बेटियों महिलाओं को इस गन्दे पानी से होकर गुजरना पड़ा।


