बैंक खाते में जाएगा दान ,कमेटी को फोन पर मिलेगा मैसेज, इंडियन ओवरसीज बैंक ने श्री श्यामेश्वर धाम रामगढ़ में निशुल्क डिजीटल क्यू आर मशीन लगाई
रामगढ़ अलवर (राधेश्याम गेरा)
रामगढ़ कस्बे के श्री श्यामेश्वर धाम की लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है ।आसपास के इलाके के साथ साथ प्रदेश के विभिन्न जिलों एवं अन्य राज्यों से भी भक्तजन श्री श्यामेश्वर धाम मंदिर रामगढ़ में बाबा के दर्शन करने आ रहे हैं। मंदिर की प्रसिद्ध बढती देख इंडियन ओवरसीज बैंक द्वारा मंदिर पर डिजिटल युग को बढ़ावा देते हुए ई दान के लिए क्यूआर कोड स्कैनर डिजिटल कोड स्कैनर लगाया गया है। जिसका उद्घाटन बैंक के राजस्थान राज्य के हैड द्वारा किया गया। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष जवाहरलाल तनेजा व संरक्षक एडवोकेट दिनेश शर्मा उर्फ बंटी ने बताया कि मंदिर निर्माण और बाबा की प्राण- प्रतिष्ठा को 2 महीने पूरे हो चुके हैं और इस अंतराल करीब 2 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए हैं। आए दिन मंदिर पर उमड़ रही भीड़ देख लोगों में भक्ति भाव उत्पन्न हो रहा है।
मंदिर पर इंडियन ओवरसीज बैंक द्वारा ई दान के लिए डिजिटल क्यूआर कोड स्कैनर मशीन निशुल्क लगाई गई है।शुक्रवार को प्रातः इंडियन ओवरसीज बैंक के उच्च अधिकारियों द्वारा मंदिर प्रांगण में दान पत्र के समीप क्यू आर कोड़ मशीनों को संचालित किया गया है । दो क्यूआर स्कैनर बैंक द्वारा लगाए गए हैं जिसका उद्घाटन चीफ रीजनल मैनेजर निधिर कांत राजस्थान हैड द्वारा किया गया। जिनके साथ सीनियर मैनेजर जयपुर अमित माथुर, स्टाफ सदस्य अमित ,कमल, अलवर ब्रांच मैनेजर अमित मौजूद रहे। पुजारी हेमंत वशिष्ठ द्वारा मशीनों का विधिवत पूजन किया गया ।बैंक के अधिकारियों द्वारा फीता काटकर स्कैनर का उद्घाटन किया गया। इसके पश्चात आने वाले श्रद्धालुओं द्वारा शुभारंभ कर डिजिटल दान डाला गया। बताया कि आज के डिजिटल जमाने में बैंक वह मंदिर कमेटी की आपसी तालमेल के चलते इस डिजिटल क्यूआर स्कैनर को मंदिर प्रांगण में लगाया गया है बैंक द्वारा यह स्कीम हाल ही में निकाली गई है जिसके चलते पूरे राजस्थान में करीब 8 मशीन विभिन्न मंदिरों में लगाई गई है।
बैंक के राजस्थान हैड निधिर कांत ने जानकारी देते हुए बताया कि बैंक द्वारा यह डिजिटल क्यूआर स्कैनर नए डिजिटल युग को देखते हुए मुहिम रखी गई है। इसमें बैंक मंदिर कमेटी या सदस्यों से किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लेता यह निशुल्क सेवा है। डिजिटल क्यूआर मशीन का मुख्य उद्देश्य ई दान को बढ़ावा देना है तथा यह बैंक खातों से लिंक होता है। जिसके चलते किसी भी श्रद्धालु द्वारा डाले गए दान की राशि सीधा बैंक खाते में जाएगी तथा उसका नोटिफिकेशन कमेटी के पास बैंक के जरिए पहुंच जाएगा। अभी तक राजस्थान में कुल 8 से10 मशीन ही है। इस दौरान एडवोकेट दिनेश शर्मा बंटी,जवाहरलाल तनेजा ,अनिल जैन, मदन मोहन मुखीजा , रामकुमार यादव, बाबूलाल मित्तल , कशिश खंडेलवाल, रवि सतीजा, सन्नी, रेखा शर्मा लाजवंती गोपालिया सहित दर्जनों भक्त मौजूद रहे।