स्कूल क्रमोन्नत पर मोमी ग्राम वासियों ने जताया विधायक पीतलिया का आभार

Jul 11, 2025 - 19:35
 0
स्कूल क्रमोन्नत पर मोमी ग्राम वासियों ने जताया विधायक पीतलिया का आभार

गुरला (बद्रीलाल माली) नेशनल हाईवे 758 स्थित गुरला के मोमी गांव के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय को उच्च माध्यमिक विद्यालय में क्रमोन्नत करवाने पर ग्राम वासियों द्वारा विधायक पीतलिया एवं राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया गया । विद्यालय में आयोजित समारोह में ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में 8  वी तक स्कूल होने के कारण बालिकाये आगे पढ़ नहीं पाती थी । लेकिन अब गांव की बालिकाएं भी उच्च शिक्षा ग्रहण कर अपने पैरों पर खड़ी हो सकेगी। विद्यालय पितलिया द्वारा इस अवसर पर पौधारोपण भी किया गया। इस अवसर पर विधायक पीतलिया सहित ग्रामीण मंडल अध्यक्ष शंभू लाल गुर्जर, देवा लाल गुर्जर, रामचंद्र सुवालका,उप सरपंच गौरी शंकर माली, लादू लोहार,कालू रेबारी,नारायण सिंह,सोहन लोहार, देवा रेबारी,प्रह्लाद रेबारी,बहादुर रेबारी, सामाजिक कार्यकर्ता गोटू सिंह मंगलपुरा, विद्यालय स्टाफ सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................