कांग्रेस प्रत्याशी जुबेर खान ने किया रामगढ़ में जनसंपर्क

जुबेर खान को रामगढ़ की जनता का मिल रहा भरपूर प्यार, लोग दे रहे हैं जीत का आर्शीवाद...

Nov 3, 2023 - 19:00
 0
कांग्रेस प्रत्याशी  जुबेर खान ने किया रामगढ़ में जनसंपर्क

कांग्रेस सरकार बनते में सरकारी कॉलेज जाने से पहले छात्रों को मुफ्त लैपटॉप या टैबलेट दिया जाएगा 

रामगढ़ (अलवर, राजस्थान/ अमित भरद्वाज)  रामगढ़ विधान सभा से प्रत्याशी जुबेर खान को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। बुधवार को जनसंपर्क के दौरान  जुबेर खान  ने जातपुर, धीवर बास, धनखेड़ा, लालपुरी,चोरोटी इस्तमूरार, खुटेंटा कला, गूजरबास, खुंटेता खुर्द, नांगल टप्पा, पाली, मोहरा का बास का दौरा कर जनता से मुलाकात की।  उन्होंने क्षेत्र के लोगों को भरोसा दिलाया है कि रामगढ़ में आगे भी विकास जारी रहेंगा। इस दौरान रामगढ़ के स्थानीय लोग काफी  संख्या में मौजूद थे। जुबेर खान  ने जनसंपर्क अभियान में लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कांग्रेस राज में रामगढ़ में भरपूर काम हुआ और आगे भी इसी तरह से काम जारी रहेगा। जुबेर खान  ने क्षेत्र के  लोगों से घर-घर जाकर वोट मांगे तथा रामगढ़ के विकास का वायदा किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बनते में सरकारी कॉलेज जाने से पहले छात्रों को मुफ्त लैपटॉप या टैबलेट दिया जाएगा। इसके साथ जुबेर खान ने कहा रामगढ़ में बच्चों को अंग्रेजी मीडियम शिक्षा दी जाएगी।  इसे पंचायत स्तर पर भी लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार बनते ही रामगढ़ की जनता को सरकारी योजना का पूरा लाभ मिलेगा।  जुबेर खान ने आगे कहा कि कांग्रेस राज में रामगढ़ में अच्छा विकास हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस सरकार ने पांच साल लोगों का विकास किया है और लोग चाहते हैं कि फिर से कांग्रेस की सरकार बने। उन्होंने कहा कि 25 नवंबर को हाथ के पंजे के सामने वाला बटन दबाकर कांग्रेस को भारी मतों से विजयी बनाएं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................