एजीएम अशोक माहेश्वरी ने किया खैरथल रेल्वे स्टेशन का निरीक्षण
खैरथल (हीरालाल भूरानी ) नॉर्दर्न वेस्टर्न रेलवे के अपर जनरल मैनेजर अशोक माहेश्वरी नेअमृत भारत स्टेशन योजना में सम्मिलित खैरथल रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य, वेटिंग रूम, रेलवे ट्रैक, सिग्नल सिस्टम, फुट ओवरब्रिज, साफ सफाई आदि का गहन निरीक्षण कर अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए।
इस दौरान खैरथल विकास मंच के अध्यक्ष मनोहर लाल परवाना, महासचिव श्यामलाल शर्मा तथा भाजपा के मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा, ने जन सुविधाओं के लिए एजीएम को एक मांग पत्र भी सौंपा। निरीक्षण के दौरान एजीएम अशोक माहेश्वरी के साथ सीपीएम पीयूष जोशी, डिप्टी चीफ इंजीनियर पवन कुमार, डिप्टी चीफ इंजीनियर प्रदीप पूनिया, सीनियर डिवीजनल इलेक्ट्रिक इंजीनियर अभिषेक कुमार सहित अनेक अधिकारी मौजूद रहे।