स्कूल में खुला कुआं बना खतरा: गोविंदगढ़ के प्राथमिक विद्यालय में 90 बच्चों की सुरक्षा दांव पर लगी
गोविन्दगढ़, (अलवर) गोविंदगढ़ उपखंड क्षेत्र में फाहरी ग्राम पंचायत के गांव टिकरी के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में बड़ी लापरवाही सामने आई है। जहां विद्यालय परिसर में बने हुए कुँए पर जाल ढका नहीं होने से बड़ी दुर्घटना होने का भय बना हुआ है। खुले कुएं, खासकर सूखे कुओं पर, जाल या सुरक्षा उपाय न होने से दुर्घटना का खतरा हमेशा बना रहता है। खुले कुएं, विशेष रूप से सूखे कुएं, गिरने और चोट लगने का कारण बन सकते हैं। इन कुओं के आसपास रहने वाले लोगों को ओर विशेष रूप से बच्चों को इन खुले कुओं से खतरा है। वह भी विद्यालय परिसर में होने से खतरा ओर भी बढ़ जाता है।
राजकीय प्राथमिक विद्यालय टिकरी कक्षा 1 से 5 तक संचालित है। और जिसमे 90 छात्र छात्राएं पढ़ते है। और वह बच्चे विद्यालय परिसर में ही खेलते भी हैं। बारिश के कारण विद्यालय परिसर में घास भी उग आने के कारण कुएं के खुले होने से हादसे का भय बना हुआ है। जिसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से करने के बाद भी खुले कुएं पर जाल नहीं ढका गया है । जिस कारण से बच्चों के जीवन पर संकट बना हुआ है ।
वहीं सरकार के द्वारा खुले कुंओ पर जाल लगाने की मुहिम भी चालू की गई थी। जिसके चलते शासन सचिव एवं आयुक्त ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग ने 31 दिसंबर 2024 को राजकाज रेफरेंस 12714197 के जरिए समस्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद के नाम आदेश भी जारी किए थे लेकिन शायद वह यहां पर कागजों में ही सिमट कर रह गई और अभी तक इस समस्या का समाधान यहां पर नहीं निकल पाया है।
राकेश कुमार संस्था प्रधान ने बताया कि मैं यहां पर विगत 5 वर्ष से हूं और हमारे द्वारा तीन से चार बार ग्राम पंचायत फाहरी, peeo, cbeo गोबिंदगढ़, उपखंड अधिकारी ,फ़ाहरी में आयोजित शिविर में और जिला कलेक्टर की जनसुनवाई में भी विद्यालय परिसर में खुले कुएं की शिकायत दी गई है। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
Files


