शिक्षकों को नई शिक्षण विधि का प्रशिक्षण:गोविंदगढ़ में कलस्टर स्तरीय कार्यशाला, एबीएल किट और प्रोजेक्टर की मदद से दी ट्रेनिंग

Jul 22, 2025 - 13:24
 0
शिक्षकों को नई शिक्षण विधि का प्रशिक्षण:गोविंदगढ़ में कलस्टर स्तरीय कार्यशाला, एबीएल किट और प्रोजेक्टर की मदद से दी ट्रेनिंग

गोविंदगढ़, (अलवर) गोविंदगढ़ में शिक्षकों के लिए प्रथम कलस्टर स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का आयोजन मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में हुआ। इसमें गोविंदगढ़, रामबास, रोणपुर, बड़ौदामेव, चिड़वाई और फाहरी क्षेत्र के शिक्षक शामिल हुए।

मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी विश्वजीत सिंह ने शिक्षकों को नई शिक्षण विधि की जानकारी दी। कार्यशाला में कलस्टर केंद्र के प्रभारी कलस्टर विद्यालय के प्रधानाचार्य मौजूद रहे।

कार्यशाला में कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने वाले सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल हुए। इनमें कलस्टर के सभी पीईईओ और यूसीईईओ क्षेत्र के शिक्षक भी थे। प्रशिक्षण एबीएल किट और प्रोजेक्टर की मदद से दिया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को नई शिक्षण विधि से अवगत कराना और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना था।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................