खाटू श्याम की पद यात्रा के श्रद्धालुओं का किया स्वागत
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन) निकटतम ग्राम बड़ौदा कांन गांव से खाटू श्याम 18वीं पदयात्रा का कठूमर रोड स्थित वसुंधरा ग्राउंड पर पदयात्रा के पहुंचने पर ग्रामीण द्वारा स्वागत किया।
समाजसेवी नत्थी लाल मनीष कुमार धर्मेंद्र कुमार जवाहरलाल झालानी ने सभी यात्रा के महिला पुरुषों को ठंडाई शरबत पिलाकर स्वागत किया ।
इस मौके पर महिलाओं द्वारा भजनो का डीजे धुन पर नृत्य किया गया। सभी पदयात्रियों को आगे के लिए शुभ यात्रा की कामना करते हुए रवाना किया गया। इस दौरान आशीष गुप्ता, देवेंद्र जैन पप्पू सिंह आयुष जैन प्रहलाद चौधरी रफीक खान शाहरुख खान आदि मौजूद रहे।

