मीणा धर्मशाला धोलागढ़ का 31 मई को होगा शिलान्यास,प्रतिभाओं का होगा सम्मान

May 9, 2026 - 18:14
 0
मीणा धर्मशाला धोलागढ़ का 31 मई को होगा शिलान्यास,प्रतिभाओं का होगा सम्मान

कठूमर / दिनेश लेखी। जनजाति मीणा विकास समिति खेरली-कठूमर की बैठक शनिवार को मीणा धर्मशाला धोलागढ़ में समिति अध्यक्ष डॉ. आर.पी. मीणा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में समाज हित से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर विचार-विमर्श कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
मंत्री धर्म सिंह मीणा ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मीणा धर्मशाला धोलागढ़ के निर्माण कार्य का शुभारंभ आगामी 31 मई 2026, रविवार को शुभ मुहूर्त में किया जाएगा। कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित कर उनके करकमलों से शिलान्यास करवाने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा वर्ष 2025-26 में मीणा समाज के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं एवं यूपीएससी तथा आरपीएससी में चयनित अभ्यर्थियों का सम्मान समारोह आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया। चयनित प्रतिभाओं को प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।
बैठक में समाजिक एकता एवं सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कन्हैया दंगल आयोजित कराने का भी प्रस्ताव पारित किया गया। वहीं समिति की अगली बैठक 17 मई 2026 को भनोखर में आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में कठूमर नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन शेर सिंह मीणा, प्रेम प्रकाश मीणा,  उमेदी लाल मीणा, हरिकिशन मीणा, नंदकिशोर मीणा, महावीर मीणा, डॉ. सुरेशचंद मीणा, कमल सिंह मीणा, जगदीश मीणा, राकेश मीणा, स्वरूप मीणा, भरतलाल मीणा, मोतीलाल मीणा, रामपाल मीणा, बाबूलाल मीणा, रामेश्वर मीणा, घनश्याम मीणा, उदल सिंह मीणा, बृजभूषण मीणा, बलराम मीणा सहित समाज के अनेक गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................