बिचगांव में दो शिव भक्त कावड़ियों की मौत को लेकर भूख हड़ताल कर धरने पर बैठे भाजपा नेता डॉक्टर श्याम सुंदर मीणा
बोले मांगे नही मानने पर:- दो दिन बाद सभी पदों से स्तीफा दे दूंगा
लक्ष्मणगढ़ (अलवर / कमलेश जैन) मैं डॉ श्यामसुंदर मीना ये घोषणा करता हूं कि ग्राम बिचगांव (लक्ष्मणगढ़,अलवर)में 23 जुलाई को प्रशासनिक लापरवाही से दो शिव भक्त कांवड़ियों की दुखद मृत्यु हो गई, 33 अन्य घायल हो गए। यहां सरकार के नुमाइंदे भी आए लेकिन पीड़ितों के परिजनों, माता बहिनों से मिले तक नहीं, न उनके घर गए व उनकी जायज मांगों को भी नहीं माना।
अत: मैं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को अवगत कराना चाहता हूं कि मंगलवार शाम तक हमारी आवाज नहीं सुनी गई तो मैं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, रिसर्च एंड पॉलिसी के प्रदेश सह संयोजक,करौली जिले के चुनाव प्रभारी (सभी पद भाजपा राजस्थान के एसटी मोर्चा के) व अन्य दायित्वों से पदत्याग कर दूंगा।
मै पूर्व इसी शाखा का राजगढ़ नगरपालिका चुनाव प्रभारी व अलवर दक्षिण का जिलाध्यक्ष रहा,मैने पार्टी के वृक्षारोपण कार्यक्रम में 20 हजार से अधिक पौधे पिछले 5 वर्षों में लगवाए, अलवर में पार्टी कार्यालय उद्घाटन में उत्तर व दक्षिण के सभी कार्यकर्ताओं के लिए अपनी तरफ से संपूर्ण भोजन व्यवस्था की, कई हजार लोगों के सदस्यता फॉर्म भरवाए जिनकी प्रतिलिपि भी है,लेकिन इस दुःख की घड़ी में किसी ने मन से मेरा साथ नहीं दिया भूपेन्द्र जी को लक्ष्मणगढ़ में मेरा वोट डाला सभी जगह अपने डीजल से प्रचार किया लेकिन वो हमेशा यहां आने पर पूर्व प्रत्याशी व दो तीन उसके चेले चेलियो की ही बात सुनते हैं,हमारी अब तक कोई सुध नहीं ली। डॉ किरोड़ी जी का हमेशा साथ दिया लेकिन वो भी कल अलवर से सीधे निकल गए। मैंने हमेशा आज को छोड़कर मोदी जी के मन की बात सुनी पर पार्टी ने हम पीड़ितों की नहीं सुनी फिर क्या रास्ता बचा है।सभी जुड


