खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 15 अगस्त को
लक्ष्मणगढ़ (अलवर) कमलेश जैन
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री सार्वजनिक पुस्तकालय लक्ष्मणगढ़ द्वारा स्वतंत्रता दिवस एवं जन्माष्टमी के उपलक्ष में 15 अगस्त को खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। यह प्रतियोगिता जालूकी रोड बिजली घर के पास खेल मैदान में प्रातः 11:00 बजे से आयोजित की जाएगी।
बच्चों के खेल -चम्मच दौड़, जलेबी कूद।
बच्चियों के खेल -मटका दौड़, चम्मच दौड़, जलेबी कूद ,के अतिरिक्त पुरुष वर्ग रस्सा कशी प्रथम पुरस्कार 6100 रुपए एवं द्वितीय पुरस्कार 4100 रुपए रहेगी।
वहीं महिला वर्ग रस्सा कशी का प्रथम पुरस्कार 3100 रुपए द्वितीय पुरस्कार 2100 रुपए रहेगा पुरुष वर्ग एंट्री फीस 251 रुपए रहेगी। महिला वर्ग एंट्री फीस निशुल्क रहेगी।
आयोजित प्रतियोगिता में एंट्री फीस 14 अगस्त की शाम 5:00 बजे तक पुस्तकालय कार्यालय में जमा करावे। इसके बाद कोई एंट्री नहीं ली जावेगी। सभी पुरुष वर्ग को आधार कार्ड की प्रति जमा करानी होगी। व टीम के खिलाड़ी एक ही गांव के होने चाहिए।
संस्था के अध्यक्ष रवि शर्मा ने बताया कि आयोजित प्रतियोगिता में रेफरी व पुस्तकालय समिति का निर्णय सर्वमान्य होगा।

