रास्ते पर अतिक्रमण व गंदगी से मुक्ति के लिए एसडीएम को सौंपा का ज्ञापन
कीचड़ की वजह से स्कूल वाहन आने हुए बंद जिसके चलते बच्चों की हो रही है गैर हाजिरी
रास्ते पर अतिक्रमण व गंदगी से परेशान ग्रामीण गांव छोड़कर पलायन को होगें मजबूर
कठूमर (अशोक भारद्वाज) कठूमर उपखंड क्षेत्र के ग्राम कांकरोली के महिला व पुरुष एसडीएम कार्यालय पर पहुंचे गांव कांकरोली में रास्ते पर अतिक्रमण व गंदगी से परेशान महिला पुरुषों ने निराकरण नहीं होने पर गांव छोड़कर पलायन करने को होंगे मजबूर, अतिक्रमण व गंदगी से मुक्ति कराने की मांग को लेकर ज्ञापन सोपा ज्ञापन में बताया कि थान सिंह जाट की मकान से राजपूत बस्ती को जाने वाले गांव के मुख्य रास्ते पर पुरानी पक्की ग्रेवल सड़क बनी हुई थी जिस पर लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। पानी का निकास नहीं होने की वजह से कीचड़ व दलदल बना रहता है इन दिनों बारिश के मौसम में ग्रामीणों को खामियांजाना भुगतना पड़ रहा है। जहां प्रतिदिन बच्चे महिला बुजुर्ग गिरने से घायल हो रहे हैं वही बीमारियों का अंदेशा भी बना हुआ है। गांव से बाहर पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए लेने के लिए आने वाले स्कूल वाहन उनके चालक भी गांव आने से अब बंद हो गए हैं जिसके चलते स्कूल में बच्चों की गैर हाजिरी हो रही है। और उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। पलायन को मजबूर महिला पुरुषों ने गांव छोड़कर जाने कि कहीं बात
कांकरोली निवासी महिला कमलेश देवी ने बताया कि बच्चे जब भी स्कूल जाते हैं कीचड़ में गंदे होकर आते हैं काफी समय से हैं परेशान सुनवाई नहीं होने पर गांव छोड़कर करेंगे पलायन
कांकरोली निवासी अंगद ने बताया कि गंदगी व अतिक्रमण से काफी दिनों से परेशान है समस्या का निराकरण नहीं होने पर गांव छोड़ने को होंगे मजबूर
भीम सिंह ने बताया कि रास्ते पर गंदगी कीचड़ होने के चलते कई बुजुर्ग गिरकर घायल हो चुके हैं और बुजुर्गों को निकलने में भारी परेशानी हो रही है। जिसके चलते प्रशासन से कीचड़ से मुक्ति दिलाने की गुहार लगाई है


