अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट तहसील कार्यकारिणी की आम सभा का उकसी में हुआ आयोजन

Aug 10, 2025 - 13:45
 0
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट तहसील कार्यकारिणी की आम सभा का उकसी में हुआ आयोजन

लक्ष्मणगढ़ (अलवर ) कमलेश जैन 

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट तहसील लक्ष्मणगढ़ की कार्यकारिणी की आमसभा का आयोजन ग्राम  उकसी में रविवार को तहसील अध्यक्ष हरिओम सिंह नरूका कि अध्यक्षता में किया गया।  इस आयोजन में समाज सुधार के लिए शिक्षा पर विशेष बल दिया गया। शराब बंदी पर पूर्ण पाबंदी लगाने की मांग रखी गई , मृत्यु भोज को बंद करने का सुझाव दिया गया । दहेज प्रथा पर पाबंदी का सुझाव दिया गया।
समाज के जतन सिंह ने बताया कि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का मुख्य उद्देश्य राजपूत समुदाय के अधिकारों और हितों की रक्षा करना और उन्हें बढ़ावा देना है। यह संगठन समाज सुधार के लिए पिछले काफी समय से काम करता आ रहा है, जिसमें शिक्षा, समानता, और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दे शामिल हैं। 
सभा में  हरिओमसिह नरूका,जतनसिंह,रामसिंह ,अजीत सिंह ,प्रवेंद्र सिंह , कमल सिंह ,जगदीश सिंह,सुरेश सिंह, आदि क्षत्रिय सरदार उपस्थित थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................