सकट चौथ माता व्रत 12 को: महिलाएं पति की लम्बी उमर व परिवार की सुख समृद्धि के लिए रखेंगी व्रत चौथ माता मंदिर पहुच करेगी पूजा अर्चना
सकट . भाद्र पद कृष्ण पक्ष की चतुर्थी 12 अगस्त मंगलवार को है। इसी दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लम्बी उमर व परिवार की खुशहाली व सुख समृद्धि की कामना के लिए संकष्टी चतुर्थी व्रत रखेंगी और सकट कस्बे के प्राचीन चौथ माता मंदिर में पहुंच कर श्रद्धा व भक्ति भाव के साथ विधिवत चौथ माता की प्रतिमा के समक्ष पूजा अर्चना कर माता की कहानी सुनकर चौथ माता मंदिर में मत्था टेक चौथ माता से पति की लम्बी उमर के साथ ही परिवार की सुख समृद्धि व खुशहाली की कामना करेगी। मंदिर के महंत मुकेश पाराशर ने बताया कि संकष्टी चतुर्थी व्रत को लेकर मंदिर में तैयारियो की जा रही है। उन्होंने बताया कि सकट चौथ व्रत पर कस्बे व आस पास के गांवो के अलावा अलवर दौसा जयपुर सीकर हरियाणा दिल्ली पंजाब सहित अन्य कई प्रांतों से श्रद्धालु चौथ माता के दर्शनों एवं पूजा अर्चना के लिए पहुंचते हैं।
- राजेंद्र मीणा की रिपोर्ट

