राजकीय विद्यालय की अध्यापिका ने वंचित बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री और कपड़े
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) राजगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र के ग्राम नीमला स्थित राजकीय विद्यालय में कार्यरत अध्यापिका डॉ. मोनिका विजय ने मानवीय संवेदनाओं की मिसाल पेश की है। उन्होंने सड़क मार्ग पर स्थित बंजारा बस्ती में पहुंचकर वंचित और जरूरतमंद वर्ग के बच्चों को शिक्षण सामग्री एवं नए वस्त्र वितरित किए।
अध्यापिका द्वारा की गई इस पहल से बच्चों के चेहरे खिल उठे और वे शिक्षण सामग्री पाकर अत्यंत प्रसन्न नजर आए। डॉ. मोनिका विजय का यह प्रयास समाज में शिक्षा के प्रसार और जरूरतमंदों की सहायता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। स्थानीय ग्रामीणों और प्रबुद्धजनों ने अध्यापिका के इस सराहनीय कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा की है।

