गोविन्दगढ़ CHC में डॉक्टर, मरीज खौफ में, गोविंदगढ़ CHC की लैब में मलवा गिरा स्टाफ मैरिज बाल बाल बचे

Aug 11, 2025 - 08:59
 0
गोविन्दगढ़ CHC में डॉक्टर, मरीज खौफ में, गोविंदगढ़ CHC की लैब में मलवा गिरा स्टाफ मैरिज बाल बाल बचे

गोविन्दगढ़, अलवर
गोविन्दगढ़ कस्बे स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जांच करवाने के लिए आए हुए मरीज उस समय बाल बाल बच गए । जहां मरीजों के सैंपल लिए जा रहे थे तभी लेटर की छत से मलवा नीचे गिर गया । मलवा गिरते ही वहां पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया स्टाफ और मरीज भाग कर बाहर आ गए। घटना की जानकारी तत्काल सीएचसी प्रभारी डॉक्टर शिवकांत शर्मा को दी गई । गौरतलब है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोविंदगढ़ के भवन के क्षतिग्रस्त होने की खबर मीडिया में प्रकाशित की गई थी लेकिन इसके बाद भी सरकार और प्रशासन की लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने का इंतजार कर रहा है। और क्षतिग्रस्त भवन में ही मरीजों का इलाज किया जा रहा है। जबकि अभी तक स्वास्थ्य केंद्र के जर्जर भवन को लेकर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया।

रोहिताश कुमार वर्मा वरिष्ठ लैब टेक्नीशियन ने बताया कि लैब की क्षतिग्रस्त होने की जानकारी अधिकारियों को दी गई थी जिसके बाद भी भवन नहीं होने की मजबूरी में यहां कार्य करना पड़ रहा है आज प्रातः ही जब मरीज के सैंपल लिए जा रहे थे। तभी अचानक लेटर से मलवा नीचे गिरा जो की मेज के ऊपर गिरा गनीमत रही कि स्टाफ और मरीज को चोट नहीं आई इसके बाद अब वहां पर सैंपल लेना बंद कर दिया गया है और अस्थाई रूप से गैलरी में सैंपल लिए जा रहे हैं।

शिवकांत शर्मा CHC प्रभारी गोविन्दगढ़ ने बताया कि  अभी करीब 8:45 के समय जिस कमरे में मरीजो के सेम्पल लिए जा रहे थे उसकी छत से लेंटर का मलबा नीचे गिर गया। गनीमत रही कि मलवा गिरने से स्टाफ ओर मरीजो में कोई भी चोटिल नही हुआ। उस कमरे को बंद करवा दिया गया और इस घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................