हर घर तिरंगा के तहत बच्चों में दिखाई दिया जोश और जुनून

Aug 14, 2025 - 14:03
 0
हर घर तिरंगा के तहत बच्चों में दिखाई दिया जोश और जुनून

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)
कस्बे में जमात के पास स्थित एसएमएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा गुरुवार को एक भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया l विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रभु दयाल सैनी की अध्यक्षता मे हर्षिणी कुल्हारी भाजपा जिला प्रमुख झुंझुनू, प्रदेश जिला संयोजक अजीत माडल ,राजस्थान ओबीसी आयोग सदस्य पवन मावडिया ,विधानसभा संयोजकभूपेंद्र कुमार, सुशील सैनी ,सह संयोजक रवि स्वामी ,मदनलाल सैनी, एडवोकेट मोतीलाल सैनी आदि ने हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया l हर घर तिरंगा अभियान के तहत एसएमएस स्कूल उदयपुरवाटी द्वारा विद्यालय प्रांगण से शहर के मुख्य मार्गो से गुजरते हुए विद्यालय तक भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया l रैली के माध्यम से सभी क्षेत्रवासियों को राष्ट्र प्रेम व हर घर पर तिरंगा लहराने का संदेश दिया गया l एसएमएस स्कूल के सचिव बंशीधर चौधरी व अध्यक्ष रामावतार सैनी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया l

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................