तिरंगा रैली में उमड़ा जनसैलाब, गूँजे देशभक्ति के नारे 

Aug 14, 2025 - 14:05
 0
तिरंगा रैली में उमड़ा जनसैलाब, गूँजे देशभक्ति के नारे 


तखतगढ़ (बरकत खा)  कस्बे - पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में आज तिरंगा रैली का भव्य आयोजन किया गया। रैली में विद्यालय की बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक गजेन्द्र सिंह तंवर, भाजपा मंडल अध्यक्ष पारस सोलंकी, महामंत्री दिनेश कुमावत, नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज नामा, गजेन्द्र सिंह राठौड़, महिला मोर्चा अध्यक्ष वीणा रावल, युवा मोर्चा अध्यक्ष इंदर सुथार, रमेश राठौड़, रामसिंह कंबावत, जनप्रतिनिधि शेषमल कुमावत तथा पार्षद जगदीश दमामी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, बंधु एवं महिलाएँ सम्मिलित हुईं।

तिरंगा रैली का शुभारंभ बालिका विद्यालय से हुआ, जो मुख्य बाज़ार होते हुए ठाकुर जी मंदिर तक पहुँची और पुनः विद्यालय प्रांगण में समाप्त हुई। इस दौरान “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” जैसे गगनभेदी नारों से नगर का वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया। विशाल तिरंगे के साथ निकली यह रैली नगरवासियों के लिए आकर्षण और गर्व का केंद्र बनी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................