विद्यार्थी प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न
तखतगढ़ (बरकत खा) कस्बे के संघवी केसरी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को सत्र 2025-26 का विद्यार्थी प्रतिभा सम्मान समारोह भामाशाह शांतिलाल सांकलचंद जैन के सौजन्य से आयोजित हुआ।
समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. चंदन गांधी, अध्यक्ष सोहन लाल जोशी एवं शिक्षाविद मीठा लाल जोशी ने माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात अतिथियों का तिलक लगाकर एवं माला पहनाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर सत्र 2024-25 में नगर के विभिन्न विद्यालयों की कक्षा 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले 24 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. चंदन गांधी, सोहन लाल जोशी, मीठा लाल जोशी एवं प्रदीप कुमार ढाका ने विद्यार्थियों को मेहनत और अनुशासन को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिक, अभिभावक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। सफल आयोजन के लिए प्रधानाचार्य बृजेश सिंह यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया।