दिल्ली-मुंबई हाइवे से नीचे गिर पड़ी थार कार, मौके पर 2 की हुई मौत

Aug 17, 2025 - 12:23
 0
दिल्ली-मुंबई हाइवे से नीचे गिर पड़ी थार कार, मौके पर 2 की हुई मौत

राजस्थान के अलवर जिले के नौगांवा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया.

थाना नौगांवा के अंतर्गत चैनल नंबर 79.5 पर मूनपुर कर्मीला गांव के पास यह घटना हुई. जिला अस्पताल पोस्टमार्टम कराने पहुंचे एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि हादसा शनिवार दोपहर करीब तीन बजे हुआ.

जानकारी के अनुसार, कार सवार तीन युवक बलिया से दिल्ली की ओर जा रहे थे. मूनपुर कर्मीला गांव के पास उनकी तेज रफ्तार थार कार अनियंत्रित हो गई और पुलिया की दीवार से जोरदार टकरा गई.

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पुलिया से टकराकर नीचे जा गिरी और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे में कार सवार पियूष तिवारी निवासी दिल्ली और दीपांकर निवासी गुरुग्राम की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पुलिस ने बताया कि मृतकों के शव पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. इस हादसे ने एक बार फिर से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार से हो रहे हादसों की गंभीरता को उजागर कर दिया है.

दूसरी ओर अलवर जिले के बगड़ तिराया थाना क्षेत्र में बीती रात करीब 12:30 बजे एक ट्रक में अचानक आग लग गई. सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया.

थाने के एएसआई महावीर प्रसाद ने बताया कि ट्रक चालक सद्दाम भी ट्रक आग की चपेट में आया था. आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है.

गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. और आग लगने के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................