खेत में विचरण कर रही तीन भैंसों की करंट लगने से मौत

Sep 19, 2025 - 13:41
 0
खेत में विचरण कर रही तीन भैंसों की करंट लगने से मौत

राजगढ़ (अलवर) अनिल कुमार गुप्ता
राजगढ़ बांदीकुई सड़क मार्ग पर स्थित औधोगिक क्षेत्र के समीप खेतों में विचरण कर रही भैंसों को विधुत करंट लगने से मौत हो गई। गोठ ग्राम निवासी राजेश मीना ने बताया की उनकी तीन भैंस खेतों में विचरण करते हुए चर रही थी। तभी खेत के अंदर लगे विधुत पोल के साथ बंध रहे लोहे के जाल के पास जा पहुंची जहां पर विधुत प्रवाह आ रहे जाल के तारों से करंट लगने से तीन भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई।इसकी सूचना विधुत वितरण निगम को देने पर कनिष्ठ अभियंता और विधुत वितरण निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौके पर पहुंच कर विधुत करंट आने की जांच की। भैंस मालिक रामौतार मीना ने बताया कि सीमेंट के विधुत पोल पर लोहे का जाल बंधा हुआ था। संभवतः पोल में करंट आने से विधुत प्रवाह जाल के तारों में आ गया।उक्त तारों से भैंसों के चपेट में आने से मौत हो गई।
 विधुत वितरण निगम के कनिष्ठ अभियंता मौके पर करंट आने के कारणों की जांच कर रहे हैं। पुलिस ने तीनों भैंसों का पोस्टमार्टम करा मामले की जांच शुरू कर दी है उधर भैंसों को बचाते समय एक महिला करंट से अचेत हो गई जिसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................