रात में चोरी करने की नीयत से घुसे चोर को पकड़ कर की धुनाई

Aug 21, 2025 - 12:44
Aug 21, 2025 - 13:43
 0
रात में चोरी करने की नीयत से घुसे चोर को पकड़ कर की धुनाई

रामगढ़ (राधेश्याम गेरा) रामगढ़ नगरपालिका क्षेत्र के पूठी गांव के ललावंडी ग्राम पंचायत के मादंला कला गांव में श्मशेर पुत्र नसीबा के घर में बंधी बकरियों की चोरी करने के लिए दो चोर घुस गए। बकरियों के गले में बंधी  घंटी की आवाज सुन महिला की नींद खुल गई और उसने चोरों को देख शोर मचाया।इस पर आसपास के लोगों ने पीछा कर एक चोर को पकड़ लिया और दूसरा चोर अंधेरे का लाभ उठाते हुए फरार हो गया। ग्रामीणों ने पकड़े गए चोर की अच्छी तरह पिटाई कर दी और चोर से पूछकर उसके परिजनों को फोन कर बुलवाया। उनके नहीं आने पर प्रातः छः बजे अलावडा पुलिस चौकी पर फोन से सूचना दी गई। सूचना पर अलावडा चौकी पुलिस मांदला गांव पंहुची और चोर का नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम मुस्तफा डीग जिले के सेहसन निवासी बताया गया। उसके बाद चोर की हालत को देखते हुए सीएचसी अलावडा में उपचार के लिए ले गई। इस दौरान चोर के परिजन अलावडा चौकी पंहुचे उन्हें पुलिस ने सीएचसी बुला लिया।
वंहा मौजूद डाक्टर द्वारा चोर का प्राथमिक उपचार कर सिर में लगी चोट के कारण सिटी स्कैन कराने के लिए अलवर रैफर कर दिया। अलावडा चौकी पुलिस द्वारा चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं होने के कारण चोर की सिटी स्कैन कराने के लिए परिजनों को सौंप दिया। परिजन उसे उपचार के नाम पर रैफर कराकर अलावडा सीएचसी से चले गए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................