घर में मिली 12 बोर की बंदूक और दो देसी कट्टे पुलिस ने किये बरामद: आरोपी हुआ फरार
रामगढ़ (राधेश्याम गेरा) रामगढ़ थाना पुलिस द्वारा अवैध हथियार पकड़ अभियान के अंतर्गत मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के कोटा खुर्द गांव में कार्यवाही करते हुए एक घर में छापामारी की। छापामारी में तलाशी के दौरान बैड के पास रखी संदूक से एक 12 बोर की बंदूक, दो 315 बोर के देशी कट्टे और चार जिंदा कारतूस बरामद किए ।
थाना अधिकारी विजेन्द्र सिंह ने बताया- पुलिस की कार्यवाही से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गये। पुलिस ने कोटा खुर्द गांव के मुहर खां और अकरम के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर । दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।