खेडामैदा राजकीय स्कूल में स्कूली बच्चों को बांटे गर्म जैकेट
कठूमर (दिनेश लेखी) उपखंड क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खेड़ामेदा में शुक्रवार को कक्षा 1 से 12 तक के 151 छात्र-छात्राओं को सर्दी से बचाव के लिए गर्म जैकेट प्रदान किए गए।
- भामाशाह ने वितरित किए जैकेट
विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश शर्मा ने बताया कि एक समारोह में भामाशाह मछला देवी पत्नी भागचंद चौधरी ने विद्यालय के समस्त विद्यार्थियों को सर्दी से बचाव हेतु जैकेट वितरित किए।
- विद्यालय परिवार ने जताया आभार
विद्यालय परिवार ने भामाशाह मछला देवी का आभार जताया। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ अध्यापक प्रकाश चंद शर्मा सहित समस्त विद्यालय स्टाफ एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।