कच्चे घर में सेंध लगा कर नकदी और जेवरात चोरी

Aug 25, 2025 - 13:02
 0
कच्चे घर में सेंध लगा कर नकदी और जेवरात चोरी

राजगढ़ (अलवर) अनिल गुप्ता 
रैणी थाना क्षेत्र के भजेडा रोड़ पर स्थित एक कच्चे घर की दीवार में सेंध लगा कर अज्ञात चोर नकदी व जेवरात चोरी कर ले गए। रैणी कस्बे के पानी की टंकी मौहल्ला निवासी हेतराम मीणा ने रैणी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई की चोर 1लाख 50हजार रुपए की नगदी व करीब दो लाख के सोने चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। तथा नकदी व जेवरात निकाल कर खाली बक्सा  खेतों मे फेंक गए।
उसने भैंस खरीदने के लिए घर मे डेढ़ लाख रुपए रख रखे थे।
 इधर  पुलिस से मिली जानकारी के रैणी कस्बे के पानी की टंकी मौहल्ला निवासी हेतराम मीणा ने मामला दर्ज कराया कि बीती रात्रि को उसके कच्चे घर के पीछे की दीवार मे छेद कर बक्से में रखे 1लाख 50 हजार रूपये नकद, सोने के 5 मंगलसूत्र, 2 जोड़ी कुंडल, एक नथ, एक टीका, एक अंगुठी तथा करीब 1250 ग्राम चांदी के जेवरात चोरी कर ले गया। मामले एक व्यक्ति पर चोरी का आरोप लगाया है। रैणी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................