रसिक शिरोमणि स्वामी हरिदास जू महाराज का महाभिषेक : 545 वे आविर्भाव महोत्सव का शुभारंभ

Aug 25, 2025 - 13:05
 0
रसिक शिरोमणि स्वामी हरिदास जू महाराज का महाभिषेक : 545 वे आविर्भाव महोत्सव का शुभारंभ

हलैना (विष्णु मित्तल) बृज के वृंदावन नगर की परिक्रमा मार्ग के गोपाल खार स्थित श्री राधा प्रसाद धाम में रसिक शिरोमणि स्वामी हरिदास महाराज के 545 वे आविर्भाव महोत्सव का स्वामी हरिदासिय संप्रदाय के आचार्य महामंडलेश्वर राधा प्रसाद देव जू महाराज के सानिध्य में शुरु हुआ और आश्रम के साधु संत , भक्त परिकर के द्वारा रसिक शिरोमणि स्वामी हरिदास महाराज का भव्य अभिषेक किया गया।  स्वामी श्री हरिदास जू महाराज की परंपरा के अनुसार समाज गायन का भी आयोजन हुआ। बृज एव वृंदावन   के सन्त घमंडवाचार्य जगद्गुरु वेणुगोपाल दास महाराज तथा आचार्य बद्रीश जी महाराज ने कहा कि बृज के श्री हरिदास  महाराज ने भगवान श्री कृष्णा को भक्ति व गायन के माध्यम से प्रकट किया। आज उनका 545 वा आविर्भाव महोत्सव मनाया जा रहा है। ललित कुंज आश्रम के महंत मोहिनी बिहारी शरण महाराज ने बताया कि ये उत्सव 7 दिनों तक मनाया जाता है।सर्व प्रथम स्वामी हरिदास जू महाराज का नित्य प्रतिदिन अलग-अलग वस्तुओं से अभिषेक किया जाता है। जिसके अंतर्गत प्रथम दिवस रसिक शिरोमणि स्वामी हरिदास जू महाराज का 135 तीर्थ, नदी और महासागर से आए हुए जल से महाभिषेक किया गया इस मौके पर महंत अचलबिहारी दास, बाबा श्याम दास, राहुल।अग्रवाल, मनोज राजपूत, कशिश अग्रवाल,गोपाल,आदित्य, शरद, श्याम, पीयूष, सुमित अग्रवाल, मुकेश, वैष्णव दास,विष्णु मित्तल आदि मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................