बच्चों के विवाद को लेकर एक पक्ष ने किया लाठी डंडों अन्य हथियारों से आधा दर्जन को घायल

Aug 30, 2025 - 16:00
 0
बच्चों के विवाद को लेकर एक पक्ष ने किया लाठी डंडों अन्य हथियारों से आधा दर्जन को घायल

राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) राजगढ़ थाना क्षेत्र के बीलेटा गांव में गत शुक्रवार की देर रात्रि बच्चों के विवाद को लेकर एक पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडा व अन्य हथियारों से हमला कर दूसरे पक्ष के करीब आधा दर्जन लोगों को घायल कर दिया। चिकित्सालय से मिली जानकारी के अनुसार राजगढ़ थाना क्षेत्र के बीलेटा गांव में बच्चों के झगडे़ के मामले को लेकर एक पक्ष के लोगोें ने हमला कर दूसरे पक्ष के सुभान खान (54) पुत्र सिरदारा खान, वाहिल (16) पुत्र महबूब खान, महबूब पुत्र रहमत खान (30), सुबेदीन (55) पुत्र नत्थू खान, सकूर (30) पुत्र नत्थू खान, अकलीम (16) पुत्र सुभान खान घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए राजगढ़ चिकित्सालय लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर सुभान खान, सुबेदीन, सकूर खान, अकलीम खान को राजगढ़ से अलवर रैफर कर दिया गया। इसके अलावा महबूब खान की हालत गंभीर होने पर परिजन राजगढ़ चिकित्सालय से अलवर लेकर चले गए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................