रामगढ़ मे रेलवे ट्रेक पर अज्ञात शव मिला
रामगढ़ अलवर (राधेश्याम गेरा)
रामगढ़ उपखण्ड क्षेत्र के दोहली गांव के पास यादव नगर मोड के पास रेलवे ट्रेक पर शुक्रवार को देर शाम अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों द्वारा अज्ञात शव के बारे में रामगढ़ थाने पर सूचना दी गई। सूचना मिलते ही हैड कॉन्स्टेबल अरुण प्रताप घटना स्थल पर पहुंचे। वहां उन्होंने देखा कि ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक का पैर कटा हुआ था और शव रेलवे पटरी के समीप पड़ा हुआ था।
पुलिस को मृतक के शव की पहचान करने के लिए आसपास के गांव के लोगों से पूछताछ करने पर कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस ने देर रात शव को रामगढ सीएचसी की मोर्च्यरी में रखवा दिया। घटना की सूचना पर रेलवे पुलिस भी रामगढ अस्पताल पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस के अनुसार, ट्रेन से कटने से अज्ञात व्यक्ति की मौत हुई है। मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष से अधिक है। मृतक ने पजामा और शर्ट पहन रखी थी।
शनिवार को पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति की शिनाख्त करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मृतक की फोटो अपलोड किया जिससे मृतक की जल्द पहचान हो सके । पुलिस घटना स्थल जाकर व अन्य थानों से गुमशुदा व्यक्ति की रिपोर्ट के आधार पर शव के शिनाख्त का पूरा प्रयास कर रही है।

