विजय मन्दिर थाना क्षेत्र से महज दो किलोमीटर दूरी पर लहुलुहान हालत में मिली अज्ञात महिला
अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर शहर के समीप विजय मन्दिर थाना क्षेत्र से महज दो किलोमीटर दूरी पर एक अज्ञात महिला घायल अवस्था में लहुलुहान हालत में मिलने पर सनसनी फ़ैल गई ।
सूचना मिलने पर विजय मन्दिर थाना अधिकारी बृजेश तंवर मय जाप्ते घटना स्थल मौके पर पहुंचे जहां से घायल अवस्था में महिला को अलवर जिले के सामान्य अस्पताल के आई सी यू में भर्ती कराया गया जिसका उपचार किया जा रहा है। महिला के सिर में गम्भीर चोट होना बताई जा रही है फिलहाल महिला कि शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस महिला के परिजनों की तलाश कर रही है ।

