महिला ने फांसी लगाई मौत के कारणों की जांच कर रही पुलिस
अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित मोहल्ला सिद्धिपुर में एक 39 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर जिला अस्पताल भिजवाया। मृतका की पहचान सुमित्रा देवी पत्नी सुनील, निवासी सिद्धिपुर मोहल्ला के रूप में हुई है। कोतवाली थाने के एएसआई हितेंद्र कुमार ने बताया कि महिला ने घर में ही फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजनों ने जब देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया और पोस्टमार्टम करवाया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं, जिसके बाद ही स्पष्ट होगा कि महिला ने ऐसा कदम क्यों उठाया। इस घटना से मोहल्ले में शोक की लहर छा गई है।

