लगातार आ रही बरसात से मकानों में आई दरार का तहसीलदार ने किया मौका मुआयना

Sep 6, 2025 - 12:35
 0
लगातार आ रही बरसात से मकानों में आई दरार का तहसीलदार ने किया मौका मुआयना

रामगढ़ (अलवर/ अमित भारद्वाज) जिले  में लगातार क्षेत्र में कई दिनों से लगातार आ रही बरसात और बादलों की तेज गर्जना से रामगढ उपखण्ड क्षेत्र के कस्बा अलावडा़ में तीन अलग-अलग लोगों के मकानों में दरार आ गई। जिनमें से दो चयनित परिवार के लोग हैं। उनमें से भी एक किरोड़ी कोली का मकान प्रधानमंत्री आवास योजना में लगभग तीन चार वर्ष पूर्व ही बनवाया गया है।
इन सभी मकानों का तहसीलदार अंकित गुप्ता ने पटवारी सोनू मीणा और ग्राम विकास अधिकारी विक्रम यादव के साथ निरीक्षण कर चयनित परिवार के लोगों को आर्थिक सहायता दिलाने के लिए पटवारी और ग्राम विकास अधिकारी को उनके आनलाइन आवेदन करवाने के निर्देश दिए।

कस्बा अलावडा़ के माणकी रोड़ पर तालाब के समीप स्थित बीपीएल पदमचंद सैनी का मकान ढह गया है साथ ही बस स्टैंड के समीप किरोड़ी कोली के मकान में दरार आ गई हैं जो कि तीन चार वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री आवास योजना में बनवाया गया था। सुरजीत सिंह पुत्र दर्शन सिंह का मकान का एक कमरा एक तरफ झुक गया। इनको आज तहसीलदार अंकित गुप्ता ने निरीक्षण कर चयनित परिवार के लोगों को आर्थिक सहायता दिलाने के लिए हल्का पटवारी सोनू मीणा को आन लाइन आवेदन करवाने के निर्देश दिए हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................