समाजसेवी मुदगल की पुण्यतिथि पर किया भजन संध्या और सुंदर काण्ड का आयोजन
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) कस्बे के चेलापाडी मौहल्ला निवासी अशोक मुदगल की पुण्यतिथि के अवसर पर भजन संध्या के साथ सुंदर काण्ड पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गायक जितेन्द्र सोनी एण्ड पार्टी के द्वारा भजनों की प्रस्तुति के साथ वाद्ययंत्रों की धुन के साथ संगीतमय सुंदरकांड पाठ किया गया।इस अवसर पर क्षृद्वालु महिला पुरुषों ने भाग लेकर धर्मलाभ उठाया।

