सागर जलाशय में डूबने से एक युवक की मौत
अलवर (अनिल गुप्ता) जिले में पानी में डूबकर मरने वाले लोगों का सिलसिला जारी है। सुध को भी अलवर के मूसी महारानी की छतरी के समीप बने सागर जलाशय में एक युवक डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर अखैपुरा थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।
करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर ढाई बजे युवक के शव को जलाशय से बाहर निकाला गया मृतक की पहचान लादिया मोहल्ला निवासी दीपक राजपूत के रूप में हुई है दीपक कई दिनों से बीमार चल रहा था। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। पड़ौसी विनोद कुमार ने बताया कि दीपक सुबह घर से सागर के लिए निकला था जिसके बाद सूचना मिली कि सागर जलाशय में युवक का शव मिला है मौके पर आकर देखा तो मालूम चला कि दीपक है। पुलिसमामले की जांच कर रही है।