पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा का स्वच्छता अभियान
सकट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व प्राचीन बावड़ी में कार्यकर्ताओं ने की सफाई।सकट.पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा का स्वच्छता अभियान सेवा पखवाड़ा के तहत भारतीय जनता पार्टी राजपुर धमरेड मंडल के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सकट कस्बे के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन परिसर व वार्ड नंबर 11 में स्थित प्राचीन बावड़ी में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अस्पताल परिसर व प्राचीन बावड़ी में झाड़ू लगाकर श्रमदान किया और कचरा हटाया गया और अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से अस्पताल परिसर को साफ-सुथरा रखने की अपील की।
उन्होंने स्वच्छता का संदेश देते हुए कहा कि स्वच्छता ही सेवा है। इस दौरान सभी कार्यकताओं ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ और दीर्घ जीवन की कामना की और मरीजों को फल वितरित किए। कार्यकताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन शुरू कर देश को स्वच्छता की दिशा में आगे बढ़ाया है। अभियान के अंत में कार्यकर्ताओं ने अस्पताल परिसर में पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष बृजमोहन योगी, ब्रजेश शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष कमल जैन, राजेश निहाला, कमलेश जांगिड़, सुभाष गोस्वामी, कृष्ण अवतार शर्मा, रामकरण सैनी, गोपाल लाटा, सुल्तान सिंह, विजय, श्याम जैमन, डॉ अमित सिंघल, डॉ जयदेव अग्रवाल व मंडल प्रभारी प्रमोद शर्मा, सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। सकट संवाददाता राजेंद्र मीणा की रिपोर्ट

