राजगढ़ उपप्रधान चुनाव में कांग्रेस ने मारी बाजी; दिनेश चंद गुर्जर 19 मतों से विजयी

Nov 28, 2026 - 17:34
 0
राजगढ़ उपप्रधान चुनाव में कांग्रेस ने मारी बाजी; दिनेश चंद गुर्जर 19 मतों से विजयी

राजगढ़ (अलवर) अनिल कुमार गुप्ता। राजगढ़ पंचायत समिति के उपप्रधान पद के चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गए। इसमें कांग्रेस के उम्मीदवार एवं वार्ड नंबर-6 से पंचायत समिति सदस्य दिनेश चंद गुर्जर ने 20 मत प्राप्त कर निर्दलीय प्रत्याशी विमला देवी को पराजित किया। विमला देवी को मात्र 1 मत ही मिल सका। पंचायत समिति के कुल 23 सदस्यों में से 21 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जबकि 2 सदस्य अनुपस्थित रहे।

जानकारी के अनुसार, शुरुआत में उपप्रधान पद के लिए तीन प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए थे। इनमें कांग्रेस से दिनेश चंद गुर्जर तथा निर्दलीय उम्मीदवारों के रूप में विमला देवी और निरंजलाल शर्मा शामिल थे। दोपहर 1 बजे नाम वापसी की निर्धारित प्रक्रिया के दौरान निरंजलाल शर्मा ने अपना नामांकन वापस ले लिया। उल्लेखनीय है कि भाजपा ने उपप्रधान पद के लिए अपना कोई उम्मीदवार मैदान में नहीं उतारा था।

रिटर्निंग अधिकारी ने दिलाई शपथ उपप्रधान पद पर जीत दर्ज करने वाले कांग्रेस के दिनेश चंद गुर्जर को रिटर्निंग अधिकारी सीमा मीना ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

प्रधान पद पर पहले ही हो चुकी हैं निर्विरोध जीत गौरतलब है कि इससे पहले प्रधान पद के लिए कांग्रेस की बीना देवी निर्विरोध निर्वाचित हो चुकी हैं। प्रधान पद के चुनाव के दौरान भी भाजपा की ओर से कोई उम्मीदवार नहीं उतारा गया था। प्रधान और उपप्रधान दोनों ही पदों पर कांग्रेस के काबिज होने से समर्थकों में हर्ष का माहौल है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................