सकट में एक घंटे की झमाझम बारिश से खेतों में भरा पानी, तैरने लगी बाजरे की फसल, किसान चिंतित
सकट. कस्बा सहित आसपास के क्षेत्र में गुरुवार को शाम के समय एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई। जिससे सड़को पर बारिश का पानी तेज़ गति से बह निकला और खेतों में पानी भर गया जिससे खेत खलियान में काट कर पटक रखी खरीफ की फसल मक्का बाजरा ज्वार आदि फसलें भीग गई जिससे किसान चिंतित दिखाई दिए। क्षेत्र के किसानों ने बताया कि इन दिनों खेतों में खरीफ की फसल मक्का बाजरा ज्वार व तिल की फसलों की कटाई जोरों से चल रही है। लेकिन बारिश हो जाने के चलते खेत खलियानों में काट कर पटक रखी बाजरे व ज्वार की बालियों सहित तिल्ली की फसल भीग गई। जिससे किसानों को बाजरे की फसल की बालियों को अंकुरित होने के साथ ही खेतों में कटी पड़ी बाजरे की कड़वी पानी में भीगने के कारण काली पडकर खराब होने की आंशका तथा रही है। किसानों ने बताया कि सकट क्षेत्र के दर्जनों गांव में इन दिनों बाजरे की फसल की कटाई चल रही है। लेकिन बारिश किसानों के अरमानों पर पानी फेर रही है।जिन किसानों के खेतों में पड़ी बाजरे की बालियों को इकठ्ठा कर के तिरपाल से ढंक दिया उन किसानों की फसलें भीग गई और उनको एकत्रित कर तिरपालों से ढक दिया उन किसानो की फसल भीगने से बच गई । लाल प्याज की फसलों में भी भरा पानी: बारिश होने से लाल प्याज के खेतो में भी पानी भर गया जिससे किसान चिंतित दिखाई दिए । लाल प्याज की फसल पैदा करने वाले किसानों ने बताया कि इस बार बारिश से प्याज की फसल मैं नुकसान हो रहा है, पिछले दिनों की लगातार बारिश के बाद फिर से बारिश हो जाने से प्याज की फसल में नुकसान होने की आशंका है। रवि फसलों की बुआई में होगा फायदा: क्षेत्र में बारिश होने के बाद किसानों को रवि की फसल सरसों चना की अच्छी पैदावार होने की भी आस बंधी है। क्षेत्र में कई किसानों ने तो अपने खेतों को सरसों व चने की अगेती फसल बुवाई के लिए ट्रैक्टर से जुताई कर तैयार कर लिया है। जलस्रोतों में पानी आवक: क्षेत्र में एक घंटे की झमाझम बारिश के बाद नदी नालों के बहाव क्षेत्र बने तालाब एनीकट व जोहड़ में भी पानी की आवक हुई है जिससे भूमिगत जलस्तर में इजाफा होने से कुए व बोरिंगो में पानी का जल स्तर बढ़ेगा ।
- सकट संवाददाता राजेंद्र मीणा की रिपोर्ट