कुंडला में ग्रामीण सेवा शिविर में 55 लोगों को बांटे आवासीय पट्टे
सकट.क्षेत्र की कुंडला ग्राम पंचायत के अटल सेवा केंद्र भवन परिसर में गुरुवार को ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन शिविर प्रभारी राजगढ़ उपखंड अधिकारी सीमा मीणा की अध्यक्षता मे आयोजित हुआ। शिविर में स्वास्थ्य, कृषि, पशुपालन, विद्युत, जलदाय, सामाजिक सुरक्षा, राजस्व, शिक्षा सहित कई विभागों ने स्टाल लगाए। कई मामलों का तुरंत निस्तारण भी किया। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से पोषण और महिला सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर के दौरान 55 लोगों को आवासीय पट्टे वितरित किए गए । शिविर में चिकित्सा विभाग ने नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच व दवा वितरित की। नामांतरण, खाता दुरुस्ती व जाति प्रमाण पत्र से कई प्रकरणों का निपटारा किया। शिविर में नायब तहसीलदार चेतराम बैरवा, विकास अधिकारी विक्रम सिंह गुर्जर, सरपंच राजेश कुमार बैरवा, कानूगो नारायण मीना, ग्राम विकास अधिकारी उमेश शर्मा, गौरन्ती देवी कनिष्ठ सहायक किशन मीणा, मौसम सहित अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
- राजेंद्र मीणा की रिपोर्ट

