राजस्थान ग्रामीण बैंक शाखा रामगढ़ में हुआ समावेशन सतृप्ति अभियान का आयोजन
रामगढ़ / अलवर (कमलेश जैन)
राजस्थान ग्रामीण बैंक की शाखा रामगढ़ द्वारा पंचायत समिति परिसर में वित्तीय समावेशन सतृप्ति अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन आरबीआई के क्षेत्रीय निदेशक नवीन नामवियार द्वारा डिजिटल माध्यम से किया गया ।उन्होंने भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। राजस्थान ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष मुकेश भारतीय ने शिविर में उपस्थित सभी लोगों को वीसी के माध्यम से रीकेवाईसी कराने हेतु प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय कार्यालय से डीआरएम प्रकाश चंद गुप्ता फी हेड श्रीमती छवि मीणा आईटी हैड श्रीमती रिचा खुराना ओएडी हेड मुकेश भारतीय की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में ग्रामीणों द्वारा बढ़कर हिस्सा लिया शाखा प्रबंधक विशाल खंडेलवाल ने अभियान में उपस्थित सभी गणमान्य नागरिकों का धन्यवाद ज्ञापित कर आभार व्यक्त किया।