दीप जलाकर मनाया जाएगा राममंदिर भूमि पूजन महोत्सव

Jul 23, 2020 - 22:33
 0
दीप जलाकर मनाया जाएगा राममंदिर भूमि पूजन महोत्सव

राजगढ़ अलवर

राजगढ़(अलवर):- अयोध्या धाम में होने वाले भगवान श्री राम के जन्म स्थल मंदिर निर्माण भूमि पूजन के लिए ठिकाना गंगाबाग महंत प्रकाश दास महाराज राजगढ़ की ओर से चांदी की ईंट का आज विधिवत पूजा अर्चना कर अयोध्या रवाना की गई। इस चांदी की ईट को पंचखंड पीठाधीश्वर आचार्य धर्मेंद्र जी महाराज लेकर जाएंगे तथा एक शुभकामना बधाई संदेश राम जन्मभूमि न्यास अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास जी महाराज को सौंपेंगे। इस अवसर पर महंत प्रकाशदास महाराज ने बताया कि हम सब राजगढ़ वासीयो के लिए बहुत ही गौरव का दिन है जिसमें राजगढ़ के विभिन्न संगठनों के लोगों ने पूजा में हिस्सा लिया तथा इस कार्य के लिए एक दूसरे को शुभकामनाएं दी वह राम भक्तों की ओर से अपने अपने घरों में मर्यादा पुरुषोत्तम राम का पूजन एवं गुणगान किया जायेग। इस पर्व को महोत्सव के रूप में मनाए जाने को लेकर चर्चा की गई। इस दिन सभी ने सांयकाल मकानों पर रोशनी कर घरों में दीप जलाए जाने का संकल्प लिया

 इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष संत ज्ञानेश्वर, लायंस क्लब अध्यक्ष संजय राजस्थानी, पूर्व संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष खेमसिंह आर्य, जिला वैश्य समाज महिला उपाध्यक्ष मीना खंडेलवालव्यापार मंडल अध्यक्ष प्रदीप महावर, भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल दीक्षित, नगरपालिका उपाध्यक्ष प्रदीप शर्मा, रामरतन तांबी, वीरेंद्र दाधीच, अजय यादव, मदन लाल शर्मा आदि मौजूद थे।

महावीर सैन की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................