श्याम वंदना महोत्सव में बाबा का हुआ गुणगान

Sep 22, 2025 - 13:28
 0
श्याम वंदना महोत्सव में बाबा का हुआ गुणगान

लक्ष्मणगढ़ (अलवर) कमलेश जैन 

श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा श्याम वंदना महोत्सव बड़ी धूमधाम से मौजपुर स्थिति मेंन बाजार में रविवार को मनाया गया, जिसमें श्याम बाबा के भव्य दरबार में रविवार की रात्रि बाबा के भजनों पर श्रद्धालु जन झूमते नाचते रहे। कार्यक्रम में भव्य रूप से फूलों के श्रृंगार से सजाकर श्याम बाबा का भव्य दरबार लगाया गया।
  श्याम बाबा का भव्य फूलों से श्रृंगार किया गया। दरबार के बीचोंबीच श्याम बाबा विराजमान थे दिव्य प्रतिमा सजाई गई थी । जिससे पूरा वातावरण अलौकिक और भक्तिमय हो उठा। इस अवसर पर  म्यूजिकल ग्रुप ने अपने सुरों से कीर्तन को और भी भव्य बना दिया। महोत्सव में बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। इस अवसर पर मोहित जैन ने बताया कि श्री श्याम वंदना महोत्सव श्री श्याम बाबा के प्रति आस्था एवं भक्ति को व्यक्त करने का एवं माध्यम है। इसमें आपसी भाईचारा एवं धार्मिक उत्साह का अनुभव करते हैं।
श्री श्याम वंदना महोत्सव मित्र मंडल के वैभव दिक्षित राहुल सोनी धन सिंह सैनी भाजपा मंडल अध्यक्ष संजीव कटारा कुलदीप गोयल कमल सोनी निखिल रुपेश प्रजापत हरि ओम कुलदीप जैमन लक्ष्मण लोकेश सैनी आदि लोग मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................