भारतीय किसान संघ लक्ष्मणगढ़ तहसील कार्यकारिणी की सभा का हुआ विचगांव में आयोजन
लक्ष्मणगढ़ (अलवर) कमलेश जैन
भारतीय किसान संघ लक्ष्मणगढ़ तहसील कार्यकारिणी की सभा का आयोजन आज विचगांव में संपन्न हुआ। इस सभा में मुख्य अतिथि किसान संघ के नेता जिला मंत्री गोपाल सिंह नरूका रहे । सभा में जिला उपाध्यक्ष डी,आर, जाट नारनौल, जिला व्यशन मुक्ती प्रमुख रघुवीर सैनी भी उपस्थित थे । अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष सुरेश दिनकर ने की ।
आयोजन में भारतीय किसान संघ को मजबूत करने के लिए ग्राम समितियों के विस्तार पर चर्चा की गई ।एवं रबी फसल के लिए खाद की पूर्ति सुनिश्चित करना , स्मार्ट मीटर नहीं लगाने,थ्री फेस बिजली के सुचारू आपूर्ति के बारे में एव किसान यंत्रों पर टैक्स छूट के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।
सभा में तहसील कार्य समिति के सदस्य एवं पदाधिकारी मुरारी लाल प्रजापत ,मानसिंह चौधरी, तेजवीर सिंह राणा, बनवारी लाल शर्मा, दौलत बैरवा, राजकुमार सैनी, पप्पू राम चौधरी, नित्यानंद शर्मा एवं अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे।